राजस्थान की बेटी ख्वाइश शर्मा आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप में होंगी शामिल

0
63
Rajasthan's Daughter, Khwaish Sharma, to Participate in the ISSF Junior World Cup.
Rajasthan's Daughter, Khwaish Sharma, to Participate in the ISSF Junior World Cup.

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय शूटिंग कैलेंडर के प्रमुख आयोजनों में शामिल आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन का आयोजन 19 से 27 अप्रैल तक काहिरा, इजिप्ट में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में विभिन्न देशों के युवा निशानेबाज हिस्सा लेंगे और अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

भारत की ओर से भी एक सशक्त जूनियर टीम इस प्रतियोगिता में भाग लेगी, जिसमें राजस्थान की बेटी ख्वाइश शर्मा का चयन किया गया है। उनका चयन जयपुर ही नहीं बल्कि पूरे राज्य के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है, क्योंकि वह भारतीय मुख्य टीम में शामिल होने वाली राजस्थान की एकमात्र शूटर हैं और कुल मिलाकर राज्य से चयनित दो खिलाड़ियों में शामिल हैं।

जयपुर से प्रशिक्षित ख्वाइश शर्मा 50 मीटर राइफल और 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धाओं में विशेषज्ञता रखती हैं। वर्तमान में वह 50 मीटर राइफल वर्ग में देश की शीर्ष 10 जूनियर शूटरों में शामिल हैं, जो उनकी निरंतरता और तकनीकी दक्षता को दर्शाता है।

हाल में ख्वाइश ने अपने पहले अंतरराष्ट्रीय मुकाबले, एशियन चैंपियनशिप 2026 में तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा उन्होंने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में रजत पदक जीता तथा 67वीं नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किए। उनके प्रदर्शन के लिए उन्हें 26 जनवरी को राजस्थान सरकार द्वारा सम्मानित भी किया गया। काहिरा में आयोजित होने वाले इस अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में भारतीय टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here