जयपुर। श्री श्याम गौ सेवा परिवार समिति मानसरोवर जयपुर के समस्त कार्यकारिणी ने शुक्रवार को कार्यकारिणी के विस्तार, विकास के लिए अध्यक्ष नरेंद्र टेलर, उपाध्यक्ष रामचंद्र चौधरी, सचिव हनुमान सहाय व समस्त कार्यकारिणी ने मिलकर रमेश चंद मेवाड़ा को जयपुर जिला प्रभारी पद पर नियुक्त किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
इसी के साथ रमेश मेवाडा ने समिति के पदधिकारियों को विश्वास दिलाया कि वो समिति के हक में हर संभव प्रयास करेंगे और समिति को ऊंचाईयों पर लेकर जाएंगे। रमेश मेवाडा समिति के विस्तार, विकास के कार्यों के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।




















