इलाज के बहाने महिला को नशीली टैबलेट खिलाकर दुष्कर्म

0
233
Married woman kidnapped and raped for three months
Married woman kidnapped and raped for three months

जयपुर। जवाहर सर्किल थाना इलाके में होटल में एक महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीडिता का आरोप है कि आरोपित ने खुद को डॉक्टर का दोस्त बताने वाले ने इलाज के बहाने महिला को टैबलेट खिलाई और फिर बेहोश होने पर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो भी बना लिए। इसके बाद आरोपी कॉल कर मिलने के लिए धमकाने लगा। मना करने पर आरोपी ने उसे अश्लील वीडियो वॉट्सऐप कर दिए। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया।

थानाधिकारी विनोद सांखला ने बताया कि टोंक रोड निवासी 34 वर्षीय महिला ने मामला दर्ज करवाया है कि कुछ समय पहले उसके मोबाइल पर कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को महात्मा गांधी और ईएसआई हॉस्पिटल में कार्यरत डॉक्टर गौरव डोरिया बताया और चर्म रोग के इलाज के लिए उसे मिलने के लिए बुलाया। मिलने जाने पर कुछ दवाई देकर आरोपी ने उसे अपनी कार से जेएलएल मार्ग पर छोड़ दिया।

पीड़िता ने आरोप लगाया कि 23 अप्रैल को आरोपी ने मुंबई से आए दोस्त डॉक्टर से चेकअप के बहाने मिलने बुलाया। फिर वाटिका रोड स्थित एक होटल में ले जाकर दोस्त डॉक्टर का इंतजार करने के लिए कहा। कुछ देर बाद उसे खाने के लिए एक टैबलेट दी। जब उसने पूछा तो बताया कि टैबलेट खाने के बाद कुछ जांच करनी है। टेबलेट खाने के कुछ देर बाद वह बेहोशी हो गई।

इसके बाद आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिए। होश आने पर वह बिना कुछ कहे अपने घर चली गई। इसके बाद कॉल कर आरोपी मिलने के लिए धमकाने लगा। मना करने पर ब्लैकमेल करने के लिए उसके वाट्सएप पर अश्लील वीडियो भेजे। इस पर उसने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया।

थानाधिकारी विनोद सांखला ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दुष्कर्म और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभी दोनों ही पक्षों के बारे में जानकारी नहीं है। बयानों के लिए जल्द ही पीड़िता और आरोपी को बुलाया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here