July 27, 2024, 7:46 am
spot_imgspot_img

रिश्तेदार ने किया 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म

जयपुर। कानोता थाना इलाके में एक रिश्तेदार के 10वीं क्लास की छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। ब्लैकमेल कर आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर घर से गहने मंगवाकर ऐंठ लिए। कोर्ट मैरिज के लिए पैसों की व्यवस्था करने की कहकर जंगल में छोड़कर भाग निकला।

पुलिस ने बताया कि कानोता निवासी 18 साल की लड़की ने मामला दर्ज करवाया कि साल-2023 में वह 10वीं क्लास में पढ़ती थी। दूर का रिश्तेदार होने के कारण आरोपी का घर पर आना-जाना था। आरोप है कि अप्रैल-2023 में एग्जाम के बाद आरोपी रिश्तेदार उसे बहला-फुसलाकर होटल में ले गया। होटल में नशीला पेय पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म कर आरोपी ने उसके अश्लील वीडियो बना लिए। होश में आने पर विरोध करने पर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी।

ब्लैकमेल कर उसे मिलने बुलाकर आरोपी रिश्तेदार देह शोषण करता रहा। पिछले सप्ताह शादी करने का झांसा देकर उसे गहने लेकर रात को मिलने बुलाया। घर से लेकर पहुंचे पर आरोपी रिश्तेदार ने गहने ऐंठ लिए। कानोता थाने में आरोपी रिश्तेदार के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles