घर में घुसकर रिटायर्ड कर्मचारी से लूट: विरोध करने पर चाकू से हमला

0
137

जयपुर। राजधानी के झोटवाड़ा थाना इलाके में घर में घुसकर एक रिटायर्ड कर्मचारी से लूट की वारदात का मामला सामने आया है। नकाबपोश बदमाश मोबाइल छीनकर फरार हो गया। विरोध करने पर बदमाश ने बुजुर्ग पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुटी है।

हेड कांस्टेबल हेमंत कुमार ने बताया कि तारा नगर निवासी 79 वर्षीय बुजुर्ग, जो कॉपर मिल से सेवानिवृत्त कर्मचारी हैं, सोमवार रात करीब 10 बजे अपने घर पर मौजूद थे। बिजली गुल होने के कारण घर का गेट खुला हुआ था। इसी दौरान एक नकाबपोश बदमाश घर में घुस आया और हमला कर बुजुर्ग के हाथ में मौजूद मोबाइल छीन लिया।

मोबाइल छीनने के दौरान बुजुर्ग ने बदमाश को पकड़ने का प्रयास किया, जिस पर दोनों के बीच धक्का-मुक्की हो गई। खुद को छुड़ाने के लिए बदमाश ने चाकू से बुजुर्ग के हाथ पर वार कर दिया और मौके से भाग निकला।

पीड़ित के शोर मचाने पर बदमाश बाहर खड़े अपने बाइक सवार साथी के साथ फरार हो गया। घटना के बाद बुजुर्ग ने परिचितों को बुलाकर प्राथमिक उपचार करवाया और झोटवाड़ा थाने में लूट का मामला दर्ज कराया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here