पीले चावल से निमंत्रण के साथ घर-घर लगाया जाएगा भगवा ध्वज

0
531

जयपुर। अयोध्या धाम में श्रीराम मंदिर में भगवान राम लला की प्राण -प्रतिष्ठा समारोह देशभर में महोत्सव की तहर मनाया जाएगा। जिसके लिए विश्व हिंदू परिषद जोर-शोर से तैयारियां करने में जुटा हुआ है। विश्व हिंदू परिषद अयोध्या में पहुंचने के लिए घर-घर पीले चावल वितरण करने के साथ ही भगवा ध्वज लगाऐगा। विश्व हिंदू परिषद और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजस्थान के गांव -गांव में दस्तक देने जा रहा है। संघ के कार्यकर्ता घर-घर जाकर  500 साला के संघर्ष की गाथा सुनाएंगे, तो वहीं 22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को दीपावली मनाने का आग्रह करेंगे।

विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में श्रीराम मंदिर प्राण -प्रतिष्ठा समारोह को लेकर लगाता बैठकें की जा रहीं है। विहिप के समयदानी कार्यकर्ता गांव और मोहल्ले में रहकर अभियान चलाएंगे। हर तहसील में बैठकें होंगी। घर-घर भगवा ध्वज लगाया जाएगा। लोगों को आमंत्रित करने के लिए पीले चावल देने का कार्य भी शुरू हो गया है।
बड़ी संख्या में प्रदेश से संत प्राण-प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या जाएंगे। सेवा भारती मेरी बस्ती मेरी अयोध्या का नारा देकर बस्तियों को राममय करेगी।

घर-घर जलाएं आस्था के दीये

विहिप के क्षेत्रीय संगठन मंत्री राजाराम ने बताया कि श्री राम जन्मभूमि मंदिर के लिए सतत् 500 वर्ष तक संघर्ष चला। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा भारतीय स्वाभिमान और गौरव की पुनस्र्थापना है। राममंदिर राष्ट्रमंदिर के भाव का प्रतीक भी है। जन-जन के मन में प्रभु श्रीराम के प्रति जो आस्था है, उसके प्रकटीकरण का अवसर है। इसलिए प्राण प्रतिष्ठा वाले दिन गांव और मोहल्लों में प्रभात फेरी निकालें। सुबह घरों में रंगोली बनाकर वंदनवार लगाएं। महोत्सव के दौरान दोपहर 11 से 1 बजे तक कॉलोनी के मंदिर में भजन-कीर्तन करें। टीवी स्क्रीन लगाकर समाज को दिखाएं। मंदिरों में सामूहिक जाप, हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ किया जाए। दीपावली की तरह घर पर दीपक लगाने के साथ लाइटिंग की जाए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here