गौ-सम्मान आह्वान अभियान: देश के 790 जिला मुख्यालयों पर राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन

0
45
A nationwide mass movement across 790 district headquarters in the country.
A nationwide mass movement across 790 district headquarters in the country.

जयपुर। गौ-सम्मान आह्वान अभियान के अंतर्गत 27 जुलाई को देशभर के 790 जिला मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले राष्ट्रव्यापी जनआंदोलन की तैयारियां अंतिम चरणों में हैं। इसी क्रम में गुरुवार को मानसरोवर के वीटी रोड स्थित विशाल मैदान में संत-महात्माओं के सान्निध्य में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन एवं हवन संपन्न हुआ।

यज्ञ में आयोजन की सफलता की कामना के साथ आहुतियां दी गईं और 21 फीट ऊंचे गौ ध्वज का ध्वजारोहण कर गौमाता एवं राष्ट्र कल्याण का संकल्प लिया गया।भूमि पूजन और गौ ध्वज रोहण के साथ ही इस वृहद अभियान का विधिवत शुभारंभ हो गया है।

कार्यक्रम में संत अमरनाथ महाराज, हरिशंकर वेदांती, गोभक्त पवन महाराज, महाराज प्रवीण, ताराचंद कोठारी, अनीता शर्मा, भानु गौतम एवं पंकज शर्मा सहित कई प्रमुख संत, गौसेवक और गौभक्त उपस्थित रहे।

आयोजन स्थल पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशाल पांडाल और मंच तैयार किया जा रहा है। सुरक्षा व्यवस्था, स्वयंसेवकों की तैनाती और यातायात प्रबंधन जैसी तैयारियां जोर-शोर से जारी हैं। जयपुर जिले का मुख्य कार्यक्रम इसी वीटी रोड मैदान पर आयोजित होगा, जहां हजारों की संख्या में श्रद्धालु और गौभक्त एकत्र होकर गौ संकीर्तन करेंगे।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को सौंपा जाएगा ज्ञापन

मुख्य मांगें

कार्यक्रम से जुड़े ताराचंद कोठारी ने बताया कि 27 जुलाई को जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा जाएगा। ज्ञापन में आंदोलन की इन पांच प्रमुख मांगों का मुख्य रुप से दर्शाया गया है। जिसमें गौमाता को ‘राष्ट्रमाता’ का दर्जा घोषित करना, देशभर में गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और कड़ा केंद्रीय कानून बनाना, स्वतंत्र केंद्रीय गोसेवा मंत्रालय की स्थापना,सुरक्षित चारा नीति और गोचर भूमि की सुरक्षा के लिए अलग गोचर बोर्ड का गठन व गोबर आधारित जैविक खाद को प्रोत्साहन व सब्सिडी तथा गौ आधारित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना शामिल है।

गोरक्षा के समर्थन में 15 करोड़ हस्ताक्षर का लक्ष्य

गोरक्षा के समर्थन में देशभर में चलाए जा रहे 15 करोड़ हस्ताक्षर अभियान के तहत प्रथम चरण में सवा पांच करोड़ हस्ताक्षर राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को सौंपे जा चुके हैं। जयपुर में गोविंद देवजी मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक व सामाजिक स्थलों पर यह अभियान निरंतर जारी है।
अभियान को व्यापक जनसमर्थन दिलाने के लिए संतों एवं कार्यकर्ताओं की अलग-अलग टोलियां घर-घर और विभिन्न क्षेत्रों में जाकर सघन जनसंपर्क कर रही हैं। यह आंदोलन संत समाज, गौशाला संचालकों और विभिन्न सामाजिक-धार्मिक संगठनों के संयुक्त आह्वान पर संचालित किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here