लो-फ्लोर बस में मोबाइल चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

0
40
Three accused arrested for stealing mobile phones on a low-floor bus
Three accused arrested for stealing mobile phones on a low-floor bus

जयपुर। लाल कोठी थाना पुलिस ने लो-फ्लोर बसों में भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया वनप्लस मोबाइल बरामद किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त रंजीता शर्मा ने बताया कि लाल कोठी थाना पुलिस ने लो-फ्लोर बसों में भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह के शातिर बदमाश मोहम्मद अनस (28) निवासी आमेर, हसीब (22) निवासी जयसिंहपुरा खोर और मोईन उर्फ शाहरुख (25) निवासी टोंक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

थानाधिकारी श्याम सुंदर शर्मा ने बताया कि परिवादी मनीष कुमार बैरवा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 1 अक्टूबर की शाम को जयपुर सिटी की लो-फ्लोर बस से अजमेरी गेट जाते समय उतरने के दौरान किसी ने उसकी जेब से मोबाइल चोरी कर लिया।

इस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। जिस पर पुलिस की विशेष टीम गठित कर तकनीकी सहायता और मुखबिर की सूचना के आधार पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

इस कार्रवाई में एएसआई सूरजमल और कांस्टेबल रामकेश शामिल रहे। मोबाइल बरामद करने में कांस्टेबल रामकेश की विशेष भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here