संस्कृत विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह आज

0
229
Sanskrit University convocation today
Sanskrit University convocation today

जयपुर। जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में गुरुवार को 7वां दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। जिसमें 6458 विद्यार्थियों को डिग्रियां दी जाएगी साथ ही 14 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। वहीं संस्कृत शिक्षा मंत्री मदन दिलावर समारोह में विशिष्ट अतिथि होंगे।

जगद्गुरु रामानंदचार्य राजस्थान संस्कृत विद्यालय के कुलपति प्रो रामसेवक दुबे ने बताया कि राजस्थान कंवेंशन सेंटर में 17 अप्रेल को आयोजित होने वाले 7वें दीक्षांत समारोह में राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति हरिभाऊ किसनराव बागड़े 11 प्रतिभाशाी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगे।वहीं 14 शोधार्थियों को विद्यावारिधि पीएचडी उपाधि प्रदान की जाएगी। इसी के साथ 6458 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएगी।

इन डिग्रियों का होगा वितरण

जगद्गुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय में 7वें दीक्षांत समारोह में शास्त्री,आचार्य,शिक्षा आचार्य के साथ कई डिप्लोमाकी उपाधियां शामिल है। जिनमें शास्त्री, आचार्य, शिक्षा शास्त्री और शिक्षा आचार्य के साथ ही विभिन्न डिप्लोमा की उपाधियां शामिल हैं।

विश्वविद्यालय प्रवक्ता शास्त्री कोसलेंद्रदास ने बताया कि राज्यपाल और लोकसभा अध्यक्ष शंकराचार्य परपरा के आचार्य महामंडलेश्वर जूना अखाड़े के प्रमुख स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज को संस्कृत विश्वविद्यालय की ओर से विद्या वाचस्पति (डी. लिट.) की मानद उपाधि प्रदान करेंगे। समारोह में संस्कृत विद्वानों के साथ ही अनेक गणमान्य लोग और विद्यार्थी शामिल होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here