ग्राम रथ के जरिए योजनाएं पहुंचेंगी गांव-गांव तक: मदन राठौड़

0
36
Schemes will reach every village through the 'Gram Rath': Madan Rathod
Schemes will reach every village through the 'Gram Rath': Madan Rathod

जयपुर। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार किसानों तक कृषि योजनाओं का लाभ प्रभावी ढंग से पहुंचाने के लिए प्रत्येक जिले में “ग्राम रथ” संचालित कर रही है। इन रथों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में योजनाओं की जानकारी, उनके लाभ और आवेदन प्रक्रिया का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि भाजपा संगठन द्वारा आयोजित ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट के माध्यम से प्रदेश में कृषि नवाचार, विकास और योजनाओं की जानकारी को जन-जन तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अभियान में भाजपा पदाधिकारी भी सक्रिय भूमिका निभाते हुए आमजन को योजनाओं से जोड़ने का कार्य करेंगे।

मदन राठौड़ ने बताया कि ग्राम रथों के साथ भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की टीम भी जुड़कर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को योजनाओं की विस्तृत जानकारी देगी और अधिक से अधिक किसानों को लाभान्वित करने का प्रयास करेगी।

उन्होंने जानकारी दी कि राजस्थान ग्लोबल एग्रीटेक समिट के सफल आयोजन के लिए प्रदेश स्तर पर मॉनिटरिंग समिति और संभाग स्तर पर समन्वयकों की नियुक्ति की गई है। प्रदेश मॉनिटरिंग समिति में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, नाहर सिंह जोधा, प्रेम सिंह बनवासा और अनुराग जांगिड को शामिल किया गया है।

संभाग स्तर पर नियुक्त समन्वयकों में बीकानेर संभाग के लिए ज्योति मिर्धा, राजेंद्र नायक, विजेंद्र पूनियां, जयपुर संभाग के लिए लालचंद कटारिया, ओमप्रकाश भड़ाना, रामचरण बोहरा, नारायण मीना, भरतपुर संभाग के लिए प्रेम सिंह बाजौर, धर्म सिंह जाट, सुखबीर सिंह जौनापुरिया, ब्रजलाल डिकोलिया, अजमेर संभाग के लिए सी.आर. चौधरी, देवीशंकर भूतना, वीरमदेव सिंह जैसास, जोधपुर संभाग के लिए जसवंत विश्नोई, शैलाराम सारण, महेंद्र राठौड़, प्रसन्नचंद मेहता, उदयपुर संभाग के लिए बंशीलाल कटारा, रामगोपाल सुथार, बद्री जाट, भवानी जोशी तथा कोटा संभाग के लिए प्रहलाद टांक, प्रभुलाल सैनी, नरेंद्र नागर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उन्होंने कहा कि इस पहल से कृषि क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा मिलेगा और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here