July 27, 2024, 6:46 am
spot_imgspot_img

भारतीय नववर्ष से जुड़े वैज्ञानिक व आध्यात्मिक तथ्यों को रविवार को किया जाएगा उजागरः साध्वी लोकेशा भारती

जयपुर। राजधानी में दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से रविवार को भारतीय नव वर्ष को लेकर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। जो जयपुर के हवामहल रोड बडी चौपड श्री रामचंद्र मंदिर में होगा। इस कार्यक्रम को लेकर पोस्टर लॉन्च भी किया गया।

जयपुर शाखा की संयोजिका साध्वी लोकेशा भारती ने बताया कि इस कार्यक्रम में संस्थान के प्रतिनिधियों की ओर से भारतीय नववर्ष से जुड़े वैज्ञानिक व आध्यात्मिक तथ्यों को उजागर किया जायेगा। साथ ही भारतीय नव वर्ष विश्व का सबसे विश्वसनीय नववर्ष है क्योंकि भारतीय कैलेंडर सूर्य और चंद्रमा की स्थितियों की गणना पर आधारित है। इसीलिए जन- जन में भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेम जागृत करने के लिए संस्थान यह विशेष कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है। सभी का प्रवेश निशुल्क रहेगा। साध्वी ने सभी का इस कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए आह्वान किया।

साध्वी लोकेशा भारती ने बताया कि इसके अलावा इस कार्यक्रम में दिव्य विचार, हमारी पुरातन संस्कृति पर आधारित महमोहक नाट्य मंचन, नृत्य मंचन -जीवन शैली का अभिन्न अंग, आशुतोष महाराज के ब्रह्मज्ञानी शिष्य-शिष्याओं की ओर से वेद-मंत्रों का उच्चारण होंगें। साथ ही इस कार्यक्रम में बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक की बड़ी संख्या में भागीदारी रहेगी। उन्होंने बताया कि वहीं इस विलक्षण कार्यक्रम में सभी का स्वागत मस्तक पर तिलक लगाकर किया जाएगा। निःसंदेह यह कार्यक्रम पाश्चात्य संस्कृति की ओर भागती आज की पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles