स्कूटी सवार बदमाश ने तोडी महिला के गले से सोने की चेन

0
195
Chain of five women broken in Kalash Yatra
Chain of five women broken in Kalash Yatra

जयपुर। माणकचौक थाना इलाके में स्कूटी सवार बदमाश एक महिला के गले पर झपट्टा मार कर सोने की चेन तोड़कर ले गया। पुलिस के अनुसार जौहरी बाजार निवासी प्रमिला शर्मा ने मामला दर्ज करवाया कि फल मंडी के पास वह खड़ी थी इसी दौरान पीछे से स्कूटी सवार बदमाश आया और उसके गले पर झपट्टा मार कर सोने की चेन तोड़कर ले गया।

इस अप्रत्याशित घटना में वह कुछ समझ पाता तब तक बदमाश तेज गति से स्कूटी चलाकर गलियों में ओझल हो गया। यह घटना चार मई की बताई जा रही है। पुलिस घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

मारपीट कर चालक से ई रिक्शा छीन ले गए दो बदमाश

शिवदासपुरा थाना इलाके में चालक से मारपीट कर दो बदमाश ई रिक्शा छीनकर ले गए। पुलिस के अनुसार फतेहपुरा वाटिका सांगानेर सदर निवासी हंसराज ने मामला दर्ज करवाया कि वह ई रिक्शा लेकर जा रहा था गोनेर मोड़ पर दो युवकों ने उसे रोका और मारपीट कर उससे ई रिक्शा छीनकर ले गए। इस पर पीडित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। यह घटना 21 मई को बॉम्बे अस्पताल के पास की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here