कार से टकराकर पलटी स्कॉर्पियो: छत्तीसगढ़ के पुलिसकर्मी घायल

0
33

जयपुर। मानसरोवर में बीटू बाइपास पुलिया पर रविवार दोपहर करीब 3:30 बजे कार और स्कॉर्पियो की टक्कर हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई। स्कॉर्पियो सवार छत्तीसगढ़ पुलिस के चार-पांच जवानों को मामूली चोटें आईं।

सांगानेर थाने के हेड कांस्टेबल हरिराम ने बताया कि मानसरोवर की ओर से एक कार पुलिया से गुजर रही थी। इसी दौरान सांगानेर की तरफ से आ रही स्कॉर्पियो घुमाव पर कार से टकरा गई। टक्कर से बचने के प्रयास में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे के बाद राहगीरों की मदद से वाहन में सवार चोटिल लोगों को बाहर निकाला गया। इसके बाद वहां से गुजर रही क्रेन की मदद से स्कॉर्पियो को सीधा करवाकर सड़क किनारे खड़ा कराया गया।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि स्कॉर्पियो में छत्तीसगढ़ पुलिस के जवान सवार थे, जो एक लड़की की तलाश में जयपुर आए थे। पुलिस हादसे के संबंध में पड़ताल कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here