बायो फर्टिलाइज़र्स कंपनी में 1.10 करोड़ का गबन करने वाला कंपनी का सीनियर अकाउंटेंट गिरफ्तार

0
25
Senior Accountant Who Embezzled ₹1.10 Crore from Bio-fertilizer Company Arrested
Senior Accountant Who Embezzled ₹1.10 Crore from Bio-fertilizer Company Arrested

जयपुर। सोडाला थाना पुलिस ने जयपुर बायो फर्टिलाइजर्स कंपनी में करोड़ों रुपये के वित्तीय गबन करने वाले कंपनी के सीनियर अकाउंटेंट अभिषेक खंडेलवाल (28) निवासी प्रागपुरा हाल कनकपुरा करधनी को 1.10 करोड़ रुपये से अधिक के गबन के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त (जयपुर दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि कंपनी के सीईओ नरेश गुप्ता की शिकायत पर 26 मई 2026 को मामला दर्ज किया गया था कि आरोपी अभिषेक खंडेलवाल अप्रैल 2025 से मई 2026 तक कंपनी में सीनियर अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत था और बैंकिंग लेन-देन व कोटक महिंद्रा बैंक के सीएमएस पोर्टल का संचालन उसके पास था।

प्रारंभिक जांच में सामने आया कि 25 मई 2026 को ऑडिट के दौरान गड़बड़ी उजागर हुई, जिसमें पाया गया कि आरोपी ने बिना अनुमति के करीब 1,03,72,881 रुपये की राशि कंपनी के खाते से विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दी।

पुलिस के अनुसार यह रकम आरोपी ने अपनी पत्नी नाजिया बानो, परिचित मोहित खंडेलवाल तथा अन्य रिश्तेदारों और संदिग्ध खातों में ट्रांसफर की, जिनका कंपनी से कोई संबंध नहीं था।

पुलिस अब आरोपी की पत्नी और अन्य नामजद व्यक्तियों की भूमिका की जांच कर रही है तथा बैंक खातों के लेन-देन का विस्तृत विश्लेषण किया जा रहा है। पुलिस को उम्मीद है कि रिमांड के दौरान गबन की राशि की रिकवरी और अन्य सहयोगियों का खुलासा हो सकेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here