ऑनलाइन सट्टे का भंडाफोड़: आरसीबी बनाम गुजरात मैच पर दांव लगाते दो आरोपी गिरफ्तार

0
13
Two Accused Arrested for Betting on RCB vs Gujarat Match
Two Accused Arrested for Betting on RCB vs Gujarat Match

जयपुर। आईपीएल मैचों के दौरान सक्रिय ऑनलाइन सट्टेबाजी नेटवर्क के खिलाफ कमिश्नरेट की क्राइम सप्रेशन टीम (सीएसटी) ने माणक चौक थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए तालकटोरा कॉलोनी स्थित एक सट्टा ब्रांच का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आरसीबी बनाम गुजरात टाइटंस मैच पर “shubh7019” आईडी के जरिए ऑनलाइन सट्टा खिलाते हुए दो सटोरियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपायुक्त (अपराध) संजीव नैन ने बताया कि सीएसटी और माणकचौक थाना पुलिस ने संयुक्त रूप से तालकटोरा कॉलोनी में दबिश दी। जहां आरोपियों ने एक कमरे को हाईटेक सट्टा ब्रांच में तब्दील कर रखा था, जहां से ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से लोगों को जोड़कर सट्टेबाजी करवाई जा रही थी। दोनों आरोपी “shubh7019” नामक आईडी के जरिए मैच की हर गेंद और रन पर दांव लगवा रहे थे।

जिस पर पुलिस ने राजकुमार अग्रवाल (46) और सुनील गर्ग (47), निवासी तालकटोरा कॉलोनी, थाना माणकचौक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से एक आईपैड (डिजिटल टैबलेट) और चार एंड्रॉइड मोबाइल फोन सहित सट्टेबाजी में प्रयुक्त इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए हैं। प्रारंभिक जांच में लाखों रुपये के अवैध लेन-देन का अंदेशा जताया गया है।

पुलिस ने बताया कि जब्त मोबाइल और टैबलेट के डेटा की गहन जांच की जा रही है, जिससे इस सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here