July 27, 2024, 7:10 am
spot_imgspot_img

कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर का छठा दीक्षांत समारोह 15 मई को

जयपुर। श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर का छठां दीक्षांत समारोह 15 मई को आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इसी के मध्य नजर रविवार को कुलपति डॉ बलराज सिंह ने महाविद्यालय स्टाफ व विद्यार्थियों के साथ मिलकर सफाई अभियान चलाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्यपाल कलराज मिश्र करेंगे साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में पद्मश्री प्रो बलदेव सिंह ढिल्लों, पूर्व कुलपति पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना रहेंगे।

कुलपति डॉ बलराज सिंह ने कहा कि पंचवर्षीय समेकित पाठ्यक्रम की स्नातक, स्नातकोत्तर व विद्यावचास्पति के 1218 उपाधि धारकों को दीक्षा प्रदान की जाएगी व 7 होनहारों को स्वर्ण पदक भी प्रदान किए जाएंगे। इसमें स्नातक की 1106 व कृषि व्यवसाय में एमबीए में 1और स्नातकोत्तर की 79 व विद्यावचास्पति की 32 डिग्रीयां प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही कृषि विश्वविद्यालय जोबनेर के 7 होनहारों को स्वर्ण पदक भी प्रदान किया गया। इसमें स्नातक के 1, स्नातकोत्तर के 4 व विद्यावचास्पति के 2 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा।

डॉ बलराज सिंह ने बताया कि राज्यपाल एवं कुलाधिपति द्वारा पद्मश्री प्रो. बलदेव सिंह ढिल्लों, पूर्व कुलपति, पंजाब कृषि विश्वविद्यालय, लुधियाना को मानद डिग्री (डॉक्टरेट ऑफ साइंस) प्रदान की जाएगी व विश्वविद्यालय द्वारा मुद्रित विभिन्न साहित्यों का विमोचन भी करेंगे व इसके पश्चात राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा नवनिर्मित वाहितमल शोधन संयंत्र, अवशिष्ट प्रबंधन समाधान केंद्र व खेल स्टेडियम के पेवेलियन का लोकार्पण किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles