एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. दीपक महेश्वरी का आदर्श विद्या मंदिर में सम्मान

0
33
SMS Medical College Principal Dr. Deepak Maheshwari Honored at Adarsh ​​Vidya Mandir
SMS Medical College Principal Dr. Deepak Maheshwari Honored at Adarsh ​​Vidya Mandir

जयपुर। आदर्श विद्या मंदिर, राजापार्क की प्रबंध समिति ने विद्यालय के पूर्व छात्र एवं सवाई मानसिंह (एसएमएस) मेडिकल कॉलेज, जयपुर के प्रिंसिपल डॉ. दीपक महेश्वरी का विद्यालय परिसर में सम्मान किया। इस दौरान प्रबंध समिति के अध्यक्ष प्रो. राजीव सक्सेना और सचिव संजीव भार्गव ने पुष्पमाला पहनाकर एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर उनका अभिनंदन किया।

कोषाध्यक्ष सुनील गर्ग ने कहा कि विद्यालय के पूर्व छात्र का चिकित्सा शिक्षा के सर्वोच्च पदों में से एक पर पहुंचकर समाज और राष्ट्र की सेवा करना पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। डॉ. महेश्वरी ने कंप्यूटेक्स ऑडिटोरियम और बालवाड़ी का अवलोकन कर प्रसन्नता व्यक्त की।

अपने संबोधन में डॉ. महेश्वरी ने छात्र जीवन की स्मृतियां साझा करते हुए कहा कि आदर्श विद्या मंदिर से मिले संस्कार, अनुशासन और शिक्षा ने उनके व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर ईमानदारी और निरंतर परिश्रम के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

प्रधानाचार्य राजेंद्र गुप्ता ने डॉ. महेश्वरी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कार्यक्रम में सीबीएसई प्रधानाचार्या सुनयना नागपाल तथा छात्र प्रतिनिधि तुलसी संगतानी भी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here