July 27, 2024, 11:19 am
spot_imgspot_img

सौतेले पिता ने किया नाबालिग से दुष्कर्म

जयपुर। वैशाली नगर थाना इलाके में रिश्तों को तार-तार करने का मामला सामने आया है। एक सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। आरोपी पिछले चार सालों से उसे जान से मारने की धमकी देकर देह शोषण करता आ रहा था। डर के मारे घर जाने से मना करने के बारे में पूछने पर उसने अपनी मां को सौतेले पिता की करतूत बताई। इस पर पीड़िता की मां ने मामला दर्ज करवाया।

जांच एसआई हेमलता ने बताया कि वैशाली नगर निवासी महिला ने मामला दर्ज करवाया कि उनकी नाबालिग बेटी से सौतेल पिता ने दुष्कर्म किया। कुछ सालों पहले उन्होंने दूसरी शादी की थी। शादी के बाद वह बेटी के साथ दूसरे पति के साथ आकर रहने लगी। आरोप है कि करीब चार साल पहले अकेला पाकर आरोपी सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से रेप किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। उसके बाद पिछले चार सालों से डरा-धमकाकर देहशोषण करता रहा।

विरोध करने पर उसे और उसकी मां को घर से निकाल देने की भी धमकी देने लगा। मां के लेने पहुंचने पर डर के मारे पीड़िता ने घर जाने से मना कर दिया। तसल्ली देकर पूछने पर पीड़िता ने सौतेले पिता की करतूत के बारे में बताया। पति की करतूत के बारे में पता चलने पर पीड़िता को लेकर उसकी मां वैशाली नगर थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साथी ने किया युवती से दुष्कर्म

शिप्रापथ थाना इलाके में एक साथी द्वारा युवती से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। 4 साल तक आरोपी क्लासमेट पीड़िता को शादी के लिए प्रपोज करता रहा। मिलने के बहाने होटल में बुलाकर जबरदस्ती दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाए। विरोध करने पर अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी दी।

पुलिस ने बताया कि मुहाना निवासी 30 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि 12वीं क्लास में पढ़ने के दौरान कपिल मीणा उसका क्लासमेट था। एक ही क्लास में पढ़ने के कारण अक्सर बातचीत होती रहती थी। साल-2019 में आरोपी क्लासमेट कपिल ने उसे शादी करने के लिए प्रपोज किया। मना करने पर वह अक्सर फोन और मैसेज कर शादी करने का दबाव बनाता रहता। आरोप है कि पिछले 4 साल तक आरोपी उससे शादी के लिए प्रपोज करता रहा।

नवम्बर-2023 में बात करने के लिए मिलने का दबाव बनाया। मिलने के बहाने मानसरोवर स्थित होटल में बुलाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया। खुद के मोबाइल में अश्लील वीडियो बना लिए। विरोध करने पर शादी करने का झांसा दिया। शादी करने के लिए बात करने की कहकर होटल में बुलाकर जबरदस्ती करने लगा। पता करने पर आरोपी कपिल के पहले से शादीशुदा होने का पता चला। दूरी बनाने पर आरोपी ने अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

भाई व पिता को जान से मारने की धमकी देकर युवती को किया अगवा, होटल में दुष्कर्म

करधनी थाना इलाके में भाई व पिता को जान से मारने की धमकी देकर एक युवक कार में अगवा कर युवती को रींगस ले गया और वहां पर होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार खोराबीसल निवासी 18 वर्षीय युवती ने मामला दर्ज करवाया कि वह बाजार से घर जा रही थी। निवारू में उसे प्रवीण कुमार बैरवा मिला। प्रवीण ने उसके भाई और पिता को जान से मारने की धमकी देकर उसे कार में बिठा लिया और रींगस ले गया। वहां पर आरोपी ने उसके साथ होटल में दुष्कर्म किया। घटना के बारे में किसी को बताने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

10वीं की छात्रा से दुष्कर्म

मुरलीपुरा थाना इलाके में 10वीं की छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार मूलत: यूपी निवासी एक किशोरी अपने माता-पिता के साथ मुरलीपुरा में रहती है। वह दुकान पर सामान लेने गई थी वहां पर उसे रोहित जांगिड़ मिला। आरोपी उसे अपने साथ रूम पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी उसे घर के नजदीक छोड़कर भाग निकला। घटना 12 मई की बताई जा रही है। मामले की जांच थानाधिकारी सुनील कुमार कर रहे है। पीडिता 10वीं की छात्रा बताई जा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles