जयपुर। मानसरोवर स्थित पोद्दार इंटरनेशनल कॉलेज में यूजी एवं पीजी के विद्यार्थियों के लिए भव्य फेयरवेल समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, मनोरंजक खेलों, रैंप वॉक और डीजे नाइट ने समां बांध दिया। विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ विभिन्न गतिविधियों में भाग लिया और डीजे की धुन पर जमकर थिरके।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों ने कॉलेज जीवन से जुड़ी यादगार स्मृतियां साझा कीं। थीम आधारित रैंप वॉक में प्रतिभागियों के आत्मविश्वास और प्रस्तुति को दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित करते हुए आकर्षक टाइटल प्रदान किए गए।
कॉलेज के चेयरमैन डॉ. आनंद पोद्दार ने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए जीवन में निरंतर सीखते रहने और सफलता के नए आयाम स्थापित करने का संदेश दिया। वहीं, को-चेयरपर्सन रूपल पोद्दार ने विद्यार्थियों की प्रतिभा और प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए विजेताओं को विभिन्न अवार्ड एवं टाइटल प्रदान किए। समारोह उत्साह, उमंग और भावुक विदाई के माहौल के बीच संपन्न हुआ।



















