निकाय-पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटी सुभासपा: संगठन मजबूत करने पर जोर

0
30
Subhaspa gears up for local body and panchayat elections: Focus on strengthening the organization.
Subhaspa gears up for local body and panchayat elections: Focus on strengthening the organization.

जयपुर। आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों को लेकर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जयपुर के दुर्गापुरा स्थित राजा मानसिंह विद्यालय के सभागार में पार्टी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राजस्थान में पार्टी संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के साथ आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक को सुभासपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं राजस्थान प्रदेश प्रभारी सुभाष चंद्र यादव ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से गांव-गांव तथा जन-जन तक पार्टी की नीतियों, विचारधारा और सामाजिक सरोकारों को पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ हैं और आगामी चुनावों को देखते हुए जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने की आवश्यकता है।

यादव ने कार्यकर्ताओं से पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के संघर्ष, सामाजिक न्याय तथा वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए किए जा रहे प्रयासों को भी जनता के बीच मजबूती से रखने का आह्वान किया। बैठक में आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावों में संगठन की भूमिका, बूथ एवं वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं की सक्रियता तथा पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में प्रदेश में पार्टी संगठन के विस्तार और कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों के लिए सक्रिय करने पर भी जोर दिया गया। पदाधिकारियों ने आगामी चुनावों को लेकर संगठनात्मक स्तर पर आवश्यक तैयारियों और जिम्मेदारियों पर चर्चा की।

इस अवसर पर सुभासपा के प्रदेश अध्यक्ष विजय सिंह राजभर, प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार निषाद, प्रचार मंत्री सियाराम निषाद, जयपुर जिला अध्यक्ष अशोक गौड़, विधानसभा महिला मंच अध्यक्ष उर्मिला देवी, युवा मंच विधानसभा अध्यक्ष संजय सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here