रोबोटिक कार्डियक सर्जरी से दिल के छेद की हुई सफल सर्जरी

0
46
Successful Robotic Cardiac Surgery Performed to Repair a Hole in the Heart
Successful Robotic Cardiac Surgery Performed to Repair a Hole in the Heart

जयपुर। एपेक्स हाॅस्पिटल के चिकित्सकों ने दिल में छेद की जन्मजात समस्या से जूझ रहे 35 वर्षीय महिला मरीज को परेशानी से निजात दिलाने में सफलता हासिल की है। हाॅस्पिटल के सीनीयर रोबोटिक कार्डियोथोरेसिक सर्जन डाॅ. राहुल भुकर के निर्देशन में यह सफल सर्जरी हुई। डाॅ. भुकर ने बताया कि मरीज के दिल में जन्मजात छेद के चलते बार-बार कफ, सांस फूलने एवं चेस्ट इंफेक्षन की परेशानी थी एवं उल्टी की समस्या नियमित बनी रहती थी।

2 डी-ईको एवं अन्य जांचों में समस्या सामने आने के बाद मरीज का रोबोटिक एएसडी (एड्रियल सेप्टल डिफेक्ट) क्लोजर तकनीक से इलाज किया गया। उन्होंने बताया कि रोबोट की मदद से प्रदेश में यह दूसरी सफल कार्डियक सर्जरी है, जो कि एपेक्स हाॅस्पिटल में की गई है। डाॅ. भुकर ने बताया कि सामान्य तौर पर इस समस्या में ओपन सर्जरी की जाती थी लेकिन रोबोट की मदद से दो सेमी. के छेद से एएसडी क्लोजर कर मरीज की समस्या का समाधान कर दिया गया, जिससे काफी हल्का निषान हुआ।

सर्जरी के बाद मरीज को वेंटीलेटर हटाकर सामान्य कंडिशन में डिस्चार्ज कर दिया गया। डाॅ. भुकर ने बताया कि अस्पताल में उपलब्ध अत्याधुनिक रोबोटिक मशीनों एवं एक्सपर्ट चिकित्सकों की टीम के चलते ऐसे जटिल केस भी सफलतापूर्वक किए जा रहे हैं। सर्जरी करने वाली टीम में कार्डियक एनस्थेटिक्स डाॅ. प्रेमलता कृष्णमूर्ति, कार्डियक परप्यूनिस्ट श्याम, संस्कृति, नेमीचंद, आदित्य पंवार, सतेन्द्र कुमार समेत सीटीवीएस की पूरी टीम शामिल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here