थाईलैंड में रवि जिंदल भारत गौरव अवॉर्ड से सम्मानित

0
41
Ravi Jindal Honored with Bharat Gaurav Award in Thailand
Ravi Jindal Honored with Bharat Gaurav Award in Thailand

जयपुर। ऑल इंडिया टेंट डेकोरेटर वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. रवि जिंदल को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित अंतरराष्ट्रीय समारोह में भारत गौरव अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। उन्हें होटल होलीडे इन में आयोजित कार्यक्रम में गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

यह सम्मान ऑर्गेनाइजेशन फॉर कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज फोरम तथा एसोसिएशन फॉर इकोनॉमिक ग्रोथ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इंडो-थाई फ्रेंडशिप एशिया समिट के दौरान दिया गया। समारोह में थाईलैंड के प्रख्यात शिक्षाविद् प्रोफेसर डॉ. क्रिएंगसाक चारोनवोंगसाक ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले भारतीयों को सम्मानित किया।

डॉ. जिंदल को यह सम्मान उनके स्टार्टअप से लेकर अब तक व्यावसायिक और सामाजिक क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। उल्लेखनीय है कि वे इस अंतरराष्ट्रीय सम्मान के लिए चयनित भारत के सात विशिष्ट व्यक्तियों में शामिल हैं। इससे पहले भी डॉ. जिंदल को डॉक्टरेट की उपाधि तथा अटल अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया जा चुका है।

उनके सम्मानित होने पर उनके पैतृक गांव निवाना सहित विभिन्न क्षेत्रों में खुशी का माहौल रहा और लोगों ने मिठाइयां बांटकर उन्हें बधाई दी। डॉ. जिंदल की इस उपलब्धि को प्रदेश और देश के लिए गौरवपूर्ण माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here