गायत्री वेदना निवारण केंद्र में दीपावली स्नेह मिलन और अन्नकूट महोत्सव आयोजित

0
17

जयपुर। अखिल विश्व गायत्री परिवार, जयपुर जिले की ओर से शनिवार को मानसरोवर स्थित गायत्री वेदना निवारण केंद्र में दीपावली स्नेह मिलन समारोह, प्रज्ञा गीतमाला एवं अन्नकूट महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री परिवार राजस्थान के समन्वयक ओमप्रकाश अग्रवाल, सह-समन्वयिका गायत्री कचोलिया, पूर्व अतिरिक्त मुख्य सचिव पी.के. गोयल, पूर्व जिला एवं सत्र न्यायाधीश सतीश कौशिक, राजस्थान डेंटल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत भारद्वाज, गायत्री परिवार जयपुर जिला समन्वयक केदार शर्मा, उप महापौर सरोज कंवर, पार्षद सुभाष सिंही, नीरज गर्ग, गिरिराज शर्मा, दयाराम धाकड़ और वरिष्ठ परिजन गिरधर गोपाल सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने वेदमाता मां गायत्री व गुरुसत्ता के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इसके पश्चात विभिन्न प्रज्ञा मंडलों की महिलाओं ने मनमोहक प्रज्ञा गीतों की प्रस्तुतियां दीं।

इससे पूर्व आयोजित सांगठनिक गोष्ठी में जयपुर जिले के समस्त गायत्री चेतना केंद्रों, शक्तिपीठों, प्रज्ञा मंडलों और युवा मंडलों के कार्यकर्ता शामिल हुए। गोष्ठी में माताजी के जन्म शताब्दी समारोह 2026 के अंतर्गत 21-22 नवंबर को शांतिकुंज, हरिद्वार में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों पर गहन विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान राजस्थान को सौंपी गई माताजी के भोजनालय की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के सफल संचालन के लिए एक विस्तृत और प्रभावी कार्ययोजना तैयार की गई, जिसमें सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here