जयपुर। मानसरोवर स्थित अग्रवाल फार्म के मां जगदम्बा मंदिर के तत्वावधान में मंगलवार को शिव पार्क स्थित मंदिर परिसर के पास श्री श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर श्याम भजनों का आनंद लिया।
भजन संध्या में नीरज वरजानी, लक्की जयपुर, ऋषभ शर्मा एवं निशा शर्मा एंड पार्टी ने एक से बढ़कर एक श्याम भजनों की प्रस्तुति दी। भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में झूमते रहे और पूरा परिसर श्याम रंग में रंग गया।
मंदिर समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओं का दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों भक्तों ने पुलाव प्रसादी एवं मिल्क रोज प्रसादी ग्रहण की। आयोजकों ने बताया कि मां जगदम्बा मंदिर में प्रत्येक माह के पहले मंगलवार को इस प्रकार की भजन संध्या आयोजित की जाती है।
कार्यक्रम ब्रह्मलीन गुरु मां मीरा देवी की कृपा से संपन्न हुआ। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर के मुख्य सेवादार हीरालाल मंगनानी, जितेंद्र मलानी, गौरव मलानी, रवि मलानी, हिमांशु मलानी, यश मलानी, भविष्य मलानी, अन्नय मलानी, ईश्वर दास बच्चानी, नरेश झुडानी (रोकी-राकेश), मनोज बदलानी, सुरेश गुरनानी, सुंदर गुरनानी, घनश्याम गुरनानी, प्रदीप लालवानी, कपिल बदलानी, सुनील मंघनानी, मोहित मंगनानी, कंचन मलानी, सिमरन मलानी, दिव्या मंगनानी, विदूषी मंगनानी, दक्षिता मंगनानी, छाया मंगनानी, रेखा बदलानी, दिव्या, सोना, नीतू, भव्या सहित मां जगदम्बा मंदिर परिवार एवं भक्तगणों का विशेष सहयोग रहा।



















