विशेष तिलक श्रृंगार के चलते बंद रहेंगे खाटूश्यामजी मंदिर के पट

0
45
The doors of Khatushyamji temple will remain closed due to special Tilak decoration.
The doors of Khatushyamji temple will remain closed due to special Tilak decoration.

जयपुर। विश्व प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में अमावस्या के बाद होने वाले विशेष तिलक श्रृंगार और पूजा-अर्चना के चलते सोमवार को पूरे दिन आम श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद रहेंगे। श्री श्याम मंदिर कमेटी के अनुसार रविवार रात 10 बजे मंदिर के पट बंद कर दिए गए, जिन्हें विशेष धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण होने के बाद सोमवार शाम 5 बजे खोला जाएगा।

मंदिर कमेटी के अध्यक्ष शक्ति सिंह चौहान ने बताया कि प्राचीन परंपरा के अनुसार बाबा श्याम के मस्तक पर चंदन का विशेष तिलक लगाकर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की जाती है। इस प्रक्रिया में 8 से 10 घंटे या उससे अधिक समय लगने के कारण मंदिर करीब 19 घंटे तक श्रद्धालुओं के लिए बंद रखा जाता है।

मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि मंदिर बंद रहने की अवधि में दर्शन के लिए खाटू धाम नहीं आएं और अपनी यात्रा निर्धारित समय के अनुसार ही करें। सोमवार शाम 5 बजे मंदिर के पट खुलने के बाद बाबा श्याम के नियमित दर्शन पुनः शुरू होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here