जयपुर। भगवान परशुराम जन्मोत्सव सप्ताह के अंतर्गत विद्याधर नगर स्थित परशुराम सर्किल पर सर्व समाज के लोगों ने भगवान परशुराम का वेद मंत्रोच्चार के साथ अभिषेक किया। कार्यक्रम में न केवल ब्राह्मण समाज के अपितु क्षत्रिय, वैश्य सहित अन्य समाजों के संगठनों से जुड़े लोगों ने सहभागिता कर सामाजिक समरसता का परिचय दिया।
मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक एवं उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने भगवान परशुराम जी की पूर्जा-अर्चना की। सामाजिक समरसता का संदेश देते हुए 56 लोग अपने साथ एक-एक मिठाई या नमकीन लेकर कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
छप्पन भोग के रूप में यह प्रसाद भगवान को अर्पित कर सर्व समाज के लोगों ने एक-दूसरे को खिलाया। कार्यक्रम में समाजसेवी वीरेंद्र शर्मा, गोपाल शर्मा, अनिल नहवाल, विद्याधर शर्मा, रमेश बंशीया, विनोद शर्मा, श्यामसुंदर शर्मा, बंशीधर चोटिया, संतोष खांडल, मुकेश शर्मा, हरि ओम जन सेवा समिति के अध्यक्ष पंकज गोयल, अभिषेक अग्रवाल, राकेश अग्रवाल, अजयकांत हिंदू, बजरंग शर्मा, महेंद्र शर्मा, हरिशंकर गौड़, विनीत शर्मा, काशीनाथ दीक्षित, जय किशन चूलेट, विजय खांडल, अरुण कुमार पांडे सहित सैंकड़ों लोगों ने दीपकों से महाआरती की।
गोपालन निदेशालय के निदेशक पंकज ओझा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शामिल युवाओं ने भगवान परशुराम के जयकारों से वातावरण को गूंजायमान कर दिया। पूरे सर्किल को रोशनी से सजाया गया।




















