सेशन कोर्ट में फर्जी जमानत देने वाले फर्जी जमानती चढा पुलिस के हत्थे

0
213

जयपुर। सेशन कोर्ट में फर्जी जमानत देने वाले एक फर्जी जमानती को गिरफ्तार किया है।फर्जी जमानती ने पॉक्सो एक्ट के आरोपी को जमानत देने पर फर्जी आधार कार्ड और फर्जी असल जमाबंदी पेश की थी। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर पश्चिम अमित कुमार ने बताया कि सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सेशन कोर्ट में फर्जी जमानत देने वाले फर्जी जमानती 65 वर्षीय राज बहादुर निवासी चौथ का बरवाड़ा जिला सवाई माधोपुर हाल करणी विहार जयपुर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पॉक्सो एक्ट के आरोपी को जमानत देने पर जमानती ने फर्जी आधार कार्ड और फर्जी असल जमाबंदी पेश की थी। जिसे जब्त कर जांच पड़ताल कर रही है।

थानाधिकारी निरमा पुनिया ने बताया कि आरोपी राजबहादुर से पूछताछ में सामने आया कि स्वयं का असल नाम राजबहादुर निवासी चौथ का बरवाड़ा जिला सवाई माधोपुर हाल करणी विहार जयपुर बताया है और उसके कब्जे से खाता संख्या 09 खसरा नम्बर 122 ग्राम कोटखावदा की असल जमाबंदी मिली। जिसके बारे में पूछताछ करने पर सामने आया कि मुल्जिमों द्वारा अपने सहयोगी कादिर निवासी शास्त्री नगर जयपुर ई मित्र संचालक द्वारा तैयार कर सेशन कोर्ट में फर्जी जमानत देने के लिए बनाया गया है।

वहीं न्यायालय के समक्ष पेश जमाबंदी फर्जी होना राजस्व रिकॉर्ड के मुताबिक पायी गयी । आरोपित राजबहादूर के कब्जे से मिले असल फर्जी जमाबंदी व रंगीन फर्जी आधार कार्ड को जरिये जब्त किये गये। पुलिस पूछताछ में और भी कई वारदातें खुलने की आशंका जताई जा रही है। वहीं वांछित आरोपी कादिर अपने घर से फरार चल रहा है जिसकी तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here