कथा सुनने गई महिला की सोने की चेन पार

0
451

जयपुर। चित्रकूट थाना इलाके में कथा सुनने गई एक बुजुर्ग महिला के गले से किसी ने सोने की चेन पार कर ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार चित्रकूट निवासी आशुतोष पारीक ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी मां उमा देवी चित्रकूटेश्वर महादेव मंदिर श्री शिव महापुराण कथा सुनने गई थी। कथा सुनने के बाद आरती के दौरान किसी ने उसके गले से सोने चेन पार कर ली। घटना 12 अगस्त की है। इस पर पीडिता ने घर पहुँच कर परिजनों को घटना की जानकारी दी। इस पर बेटे ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here