युवक को धक्का देकर सोने की चेन तोड़कर भागा बदमाश

0
333

जयपुर। ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में एक बदमाश युवक को धक्का देकर उसके गले से सोने की चेन तोड़कर भाग निकला। पुलिस के अनुसानर जवाहर नगर कच्ची बस्ती निवासी लक्ष्मणसिंह ने मामला दर्ज करवाया कि वह पैदल ही बाजार जा रहा था इसी दौरान रोटरी सर्किल के पास एक युवक पीछे से आया और उसे धक्का देकर गले से सोने की चेन तोड़कर भाग निकला। जब तक वह संभलता तब तक बदमाश आजाद नगर की गलियों में ओझल हो गया। इस पर पीडित ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here