घर से सामान लेने निकली युवती के गले से चेन तोड़ भागे बदमाश

0
327

जयपुर। जवाहर नगर थाना इलाके में घर से सामान लेने निकली युवती के गले से बदमाशों ने सोने की चेन तोड बाइक से तेजी से फरार हो गए। पुलिस बाइक सवार चेन स्नेचरों की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि जवाहर नगर के रहने वाले कुलदीप त्रिपाठी ने मामला दर्ज करवाया है कि उसकी भतीजी के साथ चेन स्नेचिंग की वारदात हुई है। उसकी भतीजी घर का सामान लेने मामा की होटल गई थी।

सामान लेकर वापस घर लौटते समय जैन मंदिर के पास बाइक सवार दो बदमाश पीछे से आए। बदमाशों ने उसके गले पर झपट्टा मारकर सोने की चेन तोड़ ली। शोर मचाने पर दोनों बदमाश तेजी से बाइक से फरार हो गए। चेन स्नेचिंग की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। जहां पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी लेकर इलाके में नाकाबंदी भी करवाई,लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग पाया।

पुलिस जांच में सामने आया कि बाइक की नंबर प्लेट पर सफेद पट्टी लगा रखी थी और दोनों बदमाशों ने अपने मुंह पर तौलिया बांध रखा था। पुलिस वारदात स्थल के आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेजों को खंगालने के साथ बाइक सवार लुटेरों की तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here