बच्चे के साथ स्कूटी से लौट रही महिला के गले से बदमाश तोड़ ले गए सोने की चेन

0
316

जयपुर। प्रताप नगर थाना इलाके में स्कूटी पर बच्चे के साथ घर लौट रही महिला के साथ बदमाश ने चैन स्नैचिंग की वारदात को अंजाम दिया। बदमाश वारदात के बाद भागा तो महिला ने हिम्मत दिखाई और उसका पीछा किया लेकिन बच्चा साथ होने कारण महिला कुछ दूर जाकर रुक गई।

पीड़िता के पति राहुल कुमार सोनी ने बताया कि उनकी पत्नी हर दिन की तरह 18 फरवरी को दोपहर करीब सवा 1 बजे बेटे को बंसल पब्लिक स्कूल से लेने गई थी। स्कूल से बच्चे को लेकर घर लौट रही थी। रास्ते में एक बदमाश काली बाइक पर हेलमेट लगाकर आया और पीछे से गले पर झपट्टा मार कर सोने की चैन तोड़ ली। इस पर महिला कुछ सेकेंड के रुकी और खुद को संभालने के बाद उस ने बदमाश का पीछा करना शुरू किया।

महिला मनीषा ने बताया कि आरोपी की बाइक के पीछे आरजे 14 लिखा हुआ था। बदमाश ओवर स्पीड में बाइक चला कर गायब हो गया। बच्चा साथ होने कारण वह रुक गई। एसआई रेखा चौधरी ने बताया कि रिपोर्ट मिलने के बाद इलाके में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है और जल्द बदमाश को पकड़ा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here