रंगों का महीना फाल्गुन मास हुआ शुरू, इन प्रमुख त्योहारों की रहेगी धूम

0
443
The month of colours, Falgun month has started
The month of colours, Falgun month has started

धर्म डेस्क। फाल्गुन मास शुरू हो चुका है, ये माह हर्षाेल्लास और खुशियों का महीना होता है। फाल्गुन माह में जहां प्रकृति ने चारों और अपने रंग बिखेर रखे होते हैं वहीं फाग के रंग में हर कोई रंगा नजर आता है। फाल्गुन मास हिंदू पंचांग का अंतिम माह होता है और इसके बाद चौत्र के प्रारंभ से हिंदू नववर्ष की शुरूआत होती है। इस महीने में कुछ प्रमुख त्योहार आते हैं जो इसे और भी खास बना देते हैं, आइए जानते हैं इस माह में कौनकृकौन से प्रमुख त्योहार आते हैं

महाशिवरात्रि

फाल्गुन मास में महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है इस दिन भगवान शिव की आराधना और व्रत किया जाता है। इस साल महाशिवरात्रि 26 फरवरी को है और इस दिन अद्भुत संयोग बन रहा है। इस दिन व्रत रखने और शिव पूजा करने से कई गुना ज्‍यादा पुण्‍य फल की प्राप्ति होगी।

फाल्गुनी अमावस्या

फाल्गुन मास की अमावस्या को फाल्गुनी अमावस्या कहा जाता है और इस दिन दानकृपुण्य करने का विशेष महत्व होता है। इस बार फाल्गुन अमावस्या 27 फरवरी को पड़ रही है। अमावस्या तिथि की शुरुआत 27 फरवरी को सुबह 08 बजकर 54 मिनट से होगी और इसके अगले दिन यानी 28 फरवरी को सुबह 06 बजकर 14 मिनट पर तिथि का समापन होगा। ऐसे में फाल्गुन अमावस्या का पर्व 27 फरवरी को मनाया जाएगा।

होली

फाल्गुन मास की समाप्ति पर यानि की पूर्णिमा वाले दिन होली का प्रमुख त्योहार आता है। इस दिन होलिका दहन किया जाता है और दूसरे दिन रंगों की होली खेली जाती है, इस बार होलिका दहन 13 मार्च को होगा और रंगों की होली 14 मार्च को खेली जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here