July 27, 2024, 6:15 am
spot_imgspot_img

जवाहर कला केन्द्र में 9 फरवरी को नाटक ‘बेटर हाफ’ का मंचन

जयपुर। जवाहर कला केन्द्र की ओर से पाक्षिक नाट्य योजना के अंतर्गत 9 फरवरी को नाटक ‘बेटर हाफ’ का मंचन किया जाएगा। रंगायन सभागार में सायं 6:30 बजे यह प्रस्तुति होगी। नाटक की परिकल्पना, लेखन व निर्देशन आशीष श्रीवास्तव ने किया है। चेतना रंग समूह के कलाकार मंच पर इस मार्मिक कहानी को साकार करेंगे। बेटर हाफ एक बंगाली वृद्ध जोड़े की जिन्दगी के इर्द-गिर्द घूमती है। दोनों पति-पत्नी शादी के 30 साल बाद भी एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। अचानक उनकी जिंदगी में दु:खद मोड़ आता है और दोनों एक दूसरे से अलग हो जाते हैं। नाटक प्रेम, वियोग और परमार्थ के भावों को व्यक्त करता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles