जयपुर। जयसिंहपुरा खोर स्थित अजय वाटिका में रविवार को श्री दयाल बाबा गिरी जी के सान्निध्य में सामूहिक जनेऊ संस्कार समारोह श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने भाग लिया।
समारोह में पंडित पवन शर्मा के वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ बच्चों का जनेऊ संस्कार संपन्न कराया गया। इस अवसर पर श्री दयाल बाबा गिरी जी ने बच्चों को आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि युवा जागृति संगठन के अध्यक्ष एवं समाजसेवी दौलत त्रिलोकानी रहे। विशिष्ट अतिथियों में दीपक धामेजानी (गोयल प्रॉपर्टी), करन अलवानी एवं राहुल लोकवानी शामिल रहे।
समारोह के दौरान यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया तथा बाद में आम भंडारे का आयोजन भी हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में देवेंद्र इसरानी, गोवर्धन दास मूलचंदानी, मनोज कुमार, दीपू सोनी, राम हिरानी, कमलेश सेनानी, हीरालाल रतनानी, रेणु लकपाटनी सहित सेवा धारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।



















