लादेन का खौफ: पीजी संचालक को दी हाथ-पैर तोड़ने की धमकी, मांगी भारी रंगदारी

0
33

जयपुर। शिप्रापथ थाना इलाके में अपराधियों के हौसले बुलंद नजर आ रहें हैं। जहां थाना इलाके में स्थित पीजी (पेइंग गेस्ट) संचालक को कुख्यात बदमाश विक्रम लादेन द्वारा जान से मारने की धमकी देने और भारी भरकम रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से ही क्षेत्र के व्यापारियों और निवासियों में दहशत का माहौल है।

पुलिस ने बताया कि अज्ञात बदमाश ने सीधे संचालक को फोन करने के बजाय उसके एक दोस्त को कॉल किया। फोन पर खुद की पहचान ‘विक्रम लादेन’ के रूप में बताते हुए उसने पीजी संचालक अनूप से बात की। बातचीत के दौरान बदमाश ने बेहद आक्रामक लहजा अपनाया और सुरक्षा के बदले रुपयों की मांग की। पीड़ित अनूप का आरोप है कि अज्ञात बदमाश ने प्रति माह एक लाख रुपए रंगदारी मांगी।

पैसे देने से इनकार करने पर बदमाश ने उसे गंभीर परिणाम भुगतने और हाथ-पैर तुड़वाने और जान से मारने की धमकी दी गई है। शिप्रापथ थाना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मोबाइल नंबर के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है। बताया जा रहा है कि विक्रम लादेन आदतन बदमाश और उसके खिलाफ पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here