इलेक्ट्रॉनिक्स-सेनेटरी शोरूम में लॉक तोड चोरी

0
583

जयपुर। करधनी थाना इलाके में इलेक्ट्रिक-सैनिटरी शोरूम में चोरी का मामला सामने आया है। शटर का लॉक तोड़कर अंदर घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। शोरुम से करीब 2 लाख रुपए कीमत का सामान चोरी कर बदमाश फरार हो गए। शोरुम में लगे सीसीटीवी फुटेज में चोरों की करतूत कैद हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि करधनी निवासी प्रदीप अग्रवाल ने मामला दर्ज करवाया है कि बेनाड रोड पर उनका इलेक्ट्रिक-सैनिटरी का शोरूम है। शनिवार रात रोज की तरह वह शोरूम लॉक कर घर चले गए। देर रात शोरुम को निशाना बनाते हुए शटर का लॉक तोड़कर नकाबपोश दो बदमाशों ने वारदात की। शोरुम में घुसकर बदमाश करीब 2 लाख रुपए कीमत का सामान चोरी कर ले गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here