सरकारी में स्कूल में पिछले चार महीने में तीन बार चोरी

0
416

जयपुर। गांधी नगर थाना इलाके में एक स्कूल में पिछले चार महीने में तीन बार चोरी हो चुकी है। तीनों बार चोरी करने वाला भी एक बदमाश है। घटना गांधी नगर थाना इलाके के महात्मा गांधी राजकीय स्कूल की है। चोर हर बार स्कूल में लगे नल जरूर चुराकर ले जाता है। स्कूल प्रशासन का कहना है कि तीनों बार पुलिस को घटना की जानकारी के साथ सीसीटीवी फुटेज तक दी गई, लेकिन बदमाश पकड़ से दूर है। आखिरी घटना 17 मार्च की है। इसका वीडियो सामने आया है। बदमाश स्कूल में घुसा। बाथरूम में लगे नल, लाइट, पॉट समेत कई सामान चोरी कर ले गया। मामले में स्कूल की प्रिंसिपल कुमुद शर्मा ने गांधी नगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है।

सरकारी स्कूल की प्रिंसिपल कुमुद शर्मा ने बताया कि 17 मार्च को सुबह 7.30 बजे चोरी की वारदात हुई है। चोर ने स्कूल में शौचालयों के दरवाजों पर लगे ताले तोड़कर नल और वाटर कूलर की टोंटीयां चोरी की। चोरी के दौरान वॉशबेसिन भी तोड़ दिए। चोरी की पूरी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई है। इसमें चोर स्कूल में इधर-उधर घूमता हुआ दिखा रहा है। 8 मार्च को भी इसी चोर ने स्कूल में आकर नल चोरी कर ले गया था।

इससे पहले भी स्कूल परिसर के शौचालयों के नल की चोरी हुई थी। दोनों घटना की सूचना गांधी नगर थाने ने दे दी गई थी। चोरी की घटना एक ही चोर द्वारा की जा रही है। जो कैमरों में साफ दिखाई दे रहा है। चोर पकड़ा नहीं गया तो भविष्य में स्कूल के कम्प्यूटर लैब और अन्य लैब में बड़ी चोरी की घटना भी हो सकती है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं।

नौकर ले भागा जेवरात-नकदी

ट्रांसपोर्ट नगर थाना इलाके में नौकर मौका पाकर घर से जेवरात-नकदी लेकर फरार हो गया। नौकर को घटना से सात दिन पूर्व ही काम पर रखा था। बताया जा रहा है कि नौकर का पुलिस वेरिफिकेशन भी नहीं करवाया था।
पुलिस के अनुसार बर्मीज कॉलोनी निवासी गगन सिंह ने बताया कि उसने 11 मार्च को मधुवनी बिहार निवासी मुकेश को काम पर रखा था। वह 18 मार्च को किसी काम से बाहर चला गया। वापस आया तो घर में रखी अलमारी टूटी मिली।

उसमें रखी एक सोने की डायमंड वाली अंगूठी, डायमंड ब्रेसलेट, सोने की चेन, दो घडी, चार चांदी के सिक्के व नकदी गायब मिली। नौकर भी घर पर नजर नहीं आया। उसके फोन पर सम्पर्क किया तो वह भी बंद मिला। इस पर पीडित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चंद मिनटों में स्कूल से बाहर से छात्रा की महंगी साइकिल चोरी

गांधी नगर थाना इलाके में महात्मा गांधी स्कूल के बाहर से एक छात्रा की महंगी स्पोर्र्स साइकिल चोरी हो गई। पुलिस के अनुसार ज्योति नगर निवासी किशनाराम गहलोत ने मामला दर्ज करवाया कि उसकी बेटी 18000 रुपए कीमत की महंगी स्पोटर्स साइकिल लेकर महात्मा गांधी स्कूल गई थी। 10वीं-12वीं की परीक्षा होने के कारण साइकिल को बाहर खड़ा करवाया दिया। साइकिल खड़ी कर वह अपनी सहेली से बात करने लगी। कुछ समय बाद उसने अपनी साइकिल संभाली तो वह नहीं मिली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here