मंदिर का ताड़ा तोड़ चोरों ने की दानपात्र व नकदी चोरी

0
453

जयपुर। राजधानी के भांकरोटा थाना इलाके में स्थित केशोपुरा में ठाकुर जी के मंदिर को सोमवार देर रात चोरों ने अपना निशाना बनाया। इस मंदिर से चोर तीन मूर्ति, दान पात्र और अलमारी से रुपए निकालकर ले गए। जब मंदिर के पुजारी सुबह पूजा के लिए आए तब उन्हें दरवाजे पर लगा ताला टूटा मिला। उन्होंने मामले को भांप तुरंत आसपास के लोगों को एकत्रित किया और चोरी की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम में दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो उन्हें मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज में चोर नजर आए है।

चोर करीब 3 घंटे तक मंदिर में रूके। चोरी से पहले आराम से मंदिर में बैठकर दूध पिया। इसके बाद तीन मूर्ती ,दान पात्र का पैसा चोरी किया। आरोपी अन्य चोरी की 3 मूर्तियों को मंदिर परिसर में ही छोड़ गए, जिन्हें बाद में रिकवर कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here