भारत जोड़ो सेतु पर लगी फसाड़ लाइट की केबल ले गए चोर

0
665

जयपुर। ज्योति नगर थाना इलाके में स्थित जेडीए द्वारा भारत जोड़ो सेतु को रंग बिरंगी लाइट से रोशन करने के लिए लगाई गई फसाड़ लाइट की केबल काट कर ले गए। घटना के इस सम्बंध में ठेकेदार ने थाने में मामला दर्ज करवाया है।
जांच एएसआई यमुनेश कुमार ने बताया कि अशोक विहार मांग्यावास निवासी शेलेंद्र सक्सैना ने मामला दर्ज करवाया कि उसके द्वारा भारत जोड़ो सेतु पर लाइटिंग का काम किया गया है। गत दिनों पहले चोर फसाड़ लाइट की केबल काट कर ले गए। घटना का पता अगले दिन लाइट नहीं जलने पर लगा। इस पर तलाश किया तो सामने आया कि चोर महंगी केबल काट कर ले गए।

पता पूछने के बहाने मारपीट कर युवक का छीना पर्स

आदर्श नगर थाना इलाके में पता पूछने के बहाने दो बदमाश एक युवक से मारपीट कर नकदी से भरा पर्स छीनकर ले गए। पीडित ने घटना के सम्बंध में थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार जनता कॉलोनी निवासी विश्वास पाराशर ने मामला दर्ज करवाया कि मेंटल अस्पताल के सामने दो युवकों ने उसे पता पूछने के बहाने पर रोका और मारपीट कर पर्स छीनकर ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here