कम्प्यूटर ठीक करने के बहाने यूएसए से आने वाले लोगों से ठगी करने के मामले में तीन गिरफ्तार

0
284

जयपुर। कम्प्यूटर ठीक करने के बहाने यूएसए से आने वाले लोगों से ठगी करने के मामले में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। घटना के सम्बंध में करणीविहार थानाधिकारी लिखमाराम ने चित्रकूट थाने में मामला दर्ज करवाया है। मामले की जांच वैशाली नगर थानाधिकारी ईश्वर चंद्र पारीक कर रहे है।

पुलिस के अनुसार नई दिल्ली निवासी 25 वर्षीय गौरव सोनी, 23 वर्षीय दीपक मिश्रा और 23 वर्षीय सागर माथा को यूएसए से आने वाले लोगों से ठगी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। बदमाश यूएसए से आने वाले लोगों के कंप्यूटर-लैपटॉप सही करने के बहाने उनके गिफ्ट कार्ड की जानकारी लेकर उनसे ठगी करते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here