July 27, 2024, 7:54 am
spot_imgspot_img

तीन दिवसीय स्वयं सिद्ध हस्तशिल्प प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन

जयपुर। सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के अखिल भारतीय संगठन लघु उद्योग भारती के जयपुर आंचल की महिला इकाई की ओर से तीन दिवसीय स्वयं सिद्ध हस्तशिल्प प्रदर्शनी का सिटी पैलेस जयपुर में शुक्रवार को उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि जयपुर राजघराने की राजकुमारी गौरवी जी रही।

साथ ही लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय संगठन मंत्री प्रकाश चंद,प्रदेश उपाध्यक्ष अंजू सिंह, जयपुर प्रांत अध्यक्ष सुधीर गर्ग,जयपुर प्रांत महामंत्री सुनीता शर्मा तथा जयपुर महिला इकाई उपाध्यक्ष वैशाली वशिष्ठ भी उपस्थित रही। प्रकाश ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए उनके द्वारा उद्योग क्षेत्र में दिये गये योगदान को सराहा एवं महिला दिवस एवं शिवरात्री की शुभकामनाएं दी।

साथ ही विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओ को सम्मानित किया गया। जिसमें शीला लुहार जैसी महिला जो की अपने पुशतेनी काम को आगे बढ़ा रही है उनको सम्मानित किया गया। दुर्गा वहिनी की महिलाओ के द्वारा तलवारबाजी कर शक्ति प्रदर्शन किया गया। धन्यवाद ज्ञापन वैशाली वशिष्ठ द्वारा दिया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles