July 27, 2024, 6:45 am
spot_imgspot_img

अवैध व्यापारियों की रोकथाम के लिए मंडी प्रशासन के साथ व्यापारियों की समिति चलाएगी अभियान

जयपुर। मुहाना मंडी में कई दिनों से चल रहे विरोध को शांत करने के लिए फल-सब्जी संयुक्त व्यापार संघ की अध्यक्षता में एक बैठक का आयोजन किया गया। जहां फल-सब्जी संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष पप्पू लाल प्रजापति सहित संघ के अन्य व्यापारियों ने कई मुद्दों पर चर्चा कर कुछ मुद्दो पर निर्णय लिया।


फल-सब्जी संयुक्त व्यापार संघ अध्यक्ष पप्पू लाल प्रजापति ने बताया कि बैठक में निर्णय लिया गया कि मुहाना मंडी में अवैध व्यापारियों की रोकथाम के लिए मंडी प्रशासन के साथ व्यापारियों की समिति एक अभियान मे चलाएगी। जिसमें कमेटी के अध्यक्ष रामेश्वर भदाला के नेतृत्व मे बीस व्यापारी प्रशासन के साथ रहेंगे।


अध्यक्ष पप्पू लाल प्रजापति ने बताया कि इसके अलावा यह भी निर्णय लिया कि द्वितीय चरण के अलॉटी व्यापारी जो वर्तमान में प्रथम फेज के अलॉटी व्यापारियो के यहाँ पर किराये मे बैठकर व्यवसाय कर रहे है। उन पर कमेटी मण्डी समिति की ओर से कार्यवाही करवायेगी। इस बैठक में सभी व्यापारियों ने एक जुट होकर द्वितीय फेज चलाने की आवाज उठाई। साथ ही बैठक मे यह भी निर्णय लिया है कि मंडी यार्ड मे व्यवसाय कर रहे सभी वर्ग के व्यापारी आपस में भाईचारा बनाये रखे और किसी प्रकार के भड़काऊ भाषण न दे।

जिससे मंडी मे अशांति न फैले और किसी तरह का कोई विवाद पैंदा न हो। इस पर बैठक में आए सभी व्यापारियों ने हाथ जोडकर प्रार्थना इस बात पर विशेष जोर दिया गया। बैठक में इस बात पर भी चर्चा की गई कि मंडी यार्ड में अवैध प्रकार से लगभग सैकड़ों की संख्या में फूट के ठेले व कुछ गन्ने के जुगाड़ की मशीने चल रही है।

जिससे यातायात में अव्यवरस्था होती है। मंडी प्रशासन तुरंत प्रभाव से इनको मंडी यार्ड में बाहर निकलवायें। जिससे यातायात सुचारू रूप से हो सके। बैठक में रामेश्वर दादा, महेन्द्र यादव, मदन कड़वा, अशोक जूडानी, राजकुमार होत चांदनी, दीप चन्द बडेतियां, ज्ञान चन्द जैन, मुकेश यादव, विष्णु सिंह, मोहम्मद रईस, गणेश सैनी, सूरज सैनी, महेन्द्र शर्मा, रामधन सिंह, आदि लोग उपस्थित रहें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

25,000FansLike
15,000FollowersFollow
100,000SubscribersSubscribe

Amazon shopping

- Advertisement -

Latest Articles