रामबाग सर्किल पर यातायात जागरूकता अभियान: वाहन चालकों को बताए सुरक्षित सफर के तरीके

0
223

जयपुर। यातायात पुलिस जयपुर की ओर से सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए रामबाग सर्किल पर विशेष यातायात जागरूकता अभियान चलाया गया। जैन सोशल कैपिटल ग्रुप के सहयोग से आयोजित अभियान में वाहन चालकों को सुरक्षित यातायात के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी दी गई।

इस अभियान के दौरान अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त यातायात दक्षिण एवं नोडल अधिकारी कालिका पेट्रोलिंग यूनिट सुनीता मीना ने पुलिस अधिकारियों और जैन सोशल कैपिटल ग्रुप के सदस्यों के साथ वाहन चालकों को यातायात नियमों की पालना के लिए समझाइश की। वाहन चालकों को बताया गया कि यातायात नियम केवल कानूनी बाध्यता नहीं हैं, बल्कि सड़क पर स्वयं और दूसरों की सुरक्षा के लिए जरूरी हैं।

इस जागरूकता अभियान के दौरान दुपहिया वाहन चालकों को मानक हेलमेट पहनकर ही वाहन चलाने की समझाइश दी गई। वहीं चौपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से इस्तेमाल करने और निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने के लिए जागरूक किया गया।

इसके अलावा वाहन चालकों को रेड लाइट का उल्लंघन नहीं करने तथा वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करने की सलाह दी गई। पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षित ड्राइविंग को सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए यातायात नियमों की नियमित पालना का आह्वान किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here