जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के हवामहल विधानसभा क्षेत्र के जलमहल मंडल में आईटी सहसंयोजक नियुक्त होने पर समाजसेवी दौलत त्रिलोकानी ने विधायक बालमुकुंद आचार्य जी महाराज से मुलाकात कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार भी व्यक्त किया।
कार्यक्रम में विधायक ने दौलत त्रिलोकानी को दुपट्टा व माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं और संगठन के कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ाने का आह्वान किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष अमित गोयल, आईटी विभाग के जिला संयोजक राजेश गौतम सहित अन्य पदाधिकारियों का भी आभार जताया गया।
कार्यक्रम में जलमहल मंडल अध्यक्ष अमित पारीक, मदन नागर, आईटी संयोजक मोहित खंडेलवाल, महिला मोर्चा की शहर मंत्री रजनी पांडे, पूर्व पार्षद राजेश गुप्ता, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष करन अलवानी, राजेश शर्मा, संतोष गुप्ता सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।



















