फाइनेंस कंपनी के टॉर्चर से परेशान व्यक्ति ने लगाई छत से छलांग

0
242
The thief jumped from the first floor
The thief jumped from the first floor

जयपुर। रामगंज थाना इलाके में फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के टॉर्चर से परेशान होकर एक व्यक्ति छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। उसे प्रॉपर्टी पर कब्जा करने की लगातार धमकियां मिल रही थी। मृतक की पत्नी ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज करवाया है।

जांच अधिकारी एएसआई बाबूलाल ने बताया कि लक्ष्मीनारायण पुरी सूरजपोल गेट निवासी नरोत्तम लाल अग्रवाल (54) ने आत्महत्या की है। 5 फरवरी की देर रात करीब 2 बजे नरोत्तम ने घर की छत से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली थी। रामगंज थाना पुलिस सूचना पर मौके पर पहुंची थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पत्नी ने फाइनेंस कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का कोर्ट के आदेश करवा सोमवार को मामला दर्ज करवाया है।

मृतक नरोत्तम लाल की पत्नी मंजू देवी ने रमेश मार्ग सी-स्कीम स्थित फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी रविन्द्र मनमोहन, पुष्पेन्द्र, विकास आनंद, शिवम गुप्ता, दीपक और कुशाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया कि फाइनेंस कंपनी के जरिए जनवरी-2020 में मॉर्गेज लोन हुआ था। लोन में पति का नाम बतौर गारंटर में था। आरोप है कि लोन की एवज में सम्पत्ति को हड़पने के उद्देश्य से उनके पति को फाइनेंस कंपनी कर्मचारियों ने टॉर्चर करना शुरू कर दिया।

धमकाने के लिए स्कॉर्पियों में 15-20 बाउंसर लेकर घर पर आने लगे। मारपीट कर प्रॉपर्टी पर कब्जा करने की धमकियां देते थे। 5 फरवरी को भी आरोपी कर्मचारी गाड़ी में बाउंसरों को लेकर घर आए थे। हर बार की तरह घर आकर पति नरोत्तम को धमकाया गया। लगातार मिल रही धमकियों के टॉर्चर से परेशान होकर उन्होंने आत्महत्या कर ली।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here