20 हजार के इनामी हत्यारोपी सहित दो गिरफ्तार

0
56

जयपुर। जयपुर दक्षिण पुलिस की जिला विशेष टीम और सांगानेर सदर थाना पुलिस ने 20 हजार रुपए के इनामी हत्यारोपी नरेश चौधरी और उसके साथी दीक्षित जोशी को गिरफ्तार कर 1 मई को सचिवालय नगर, सीतापुरा में हुई युवक चेतराम गुर्जर की हत्या के मामले का खुलासा किया है। आरोपी नरेश चौधरी के खिलाफ पहले से छह आपराधिक मामले दर्ज हैं।

डीसीपी (दक्षिण) राजर्षि राज ने बताया कि 2 मई को बूंदी निवासी मियाराम गुर्जर की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया गया था कि उनका भतीजा चेतराम गुर्जर शादी समारोह में शामिल होने जयपुर आया था। कार्यक्रम के दौरान वह गांव के एक अन्य युवक के साथ गुटखा लेने गया, तभी थार और स्कॉर्पियो में सवार 8-10 बदमाशों ने लोहे के पाइप और लाठियों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल ले जाते समय चेतराम की मौत हो गई।

पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार की गई तलाश के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। मामले की जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश कारण बनी। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here