दो भाईयों ने नाबालिग से किया गैंगरेप

0
393

जयपुर। कोटखावदा थाना इलाके में पडौसी दो युवकों द्वारा नाबालिग लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। पड़ोसी दो भाइयों ने अकेला पाकर नाबालिग लड़की से जबरदस्ती की। विरोध करने पर मुंह कपड़े से बांधकर बंद कर दिया। मामले की जांच एसीपी चाकसू सुरेन्द्र सिंह कर रहे हैं।

पुलिस ने बताया कि कोटखावदा के रहने वाले व्यक्ति ने मामला दर्ज करवाया कि उनकी नाबालिग बेटी के साथ पड़ोसी दो भाइयों ने गैंगेरप किया है। आरोप है कि उनकी नाबालिग बेटी को अकेला पाकर आरोपी पड़ोसी दोनों भाइयों ने पकड़ लिया। दोनों भाइयों ने बारी-बारी से नाबालिग लड़की के साथ रेप किया।

विरोध कर शोर मचाने पर कपड़े से मुंह बांधकर बंद कर दिया।डरे सहमे रहने पर नाबालिग बेटी से परिजनों ने पूछा। इसके बाद नाबालिग पीड़िता ने आपबीती परिजनों को सुनाई। आरोपी पड़ोसी भाइयों की करतूत का पता चलने पर नाबालिग पीड़िता के पिता ने कोटखावदा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने गैंगरेप और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here