उमाकान्त महाराज का दो दिवसीय सत्संग

0
319
Two day satsang of Umakant Maharaj
Two day satsang of Umakant Maharaj

जयपुर। अजमेर रोड ,टोल टैक्स के समीप निजधामवासी बाबा जयगुरूदेव के आध्यात्मिक उत्तराधिकारी उज्जैन वाले बाबा उमाकान्त महाराज का दो दिवसीय सत्संग कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसमें प्रथम दिन विशाल रैली के साथ शाकाहारी बनने का संदेश विभिन्न इलाकों में दिया गया और भक्तजनों ने पर्चे बाट बाटे। रविवार को उमाकांत महाराज ने सत्संग में बताया कि बताया कि शाकाहारी बना रहे ,नरकों से बचा रहे ।उन्होने बताया कि सत्संग में हैवान से इंसान ,इंसान से भगवान बनाया जाता है।

देखो आप तो चले आते हो लेकिन परिवार के लोगों को नहीं ला पाते हो। वे तो उसी गृहस्थी दुनियादारी में लगे रह जाते हैं, उसी माहौल में फंसे रह जाते हैं। यही कारण है कि बहुत से सतसंगियों के बच्चे बिगड़ रहे हैं। पति, पत्नी, बच्चे बिगड़ रहे हैं। समाज का असर पड़ रहा है, गलत लोगों का साथ पड़ रहा है इसलिए बिगड़ते चले जा रहे हैं। लेकिन जब बनने वाली जगह आने-जाने लग जाएंगे, जहां हैवान से इंसान, इंसान से भगवान बना दिया जाता है, ऐसी जगहों पर जब आने लगेंगे तो वो सुधर जाएंगे।

बहुत से पहले बिगड़े हुए लोग आपको मिल जाएंगे जो नशे में चूर रहते थे, जो खाने-पीने, मौज-मस्ती को ही अपना जीवन बना लिए थे, उनके अंदर भी भाव-भक्ति, सेवा भाव आ गया, सुमिरन ध्यान भजन करने लग गए। सत्संग के दौरान राजस्थान प्रांत के जिम्मेदार वैध रामकरण शर्मा ने बताया कि इस दो दिवसीय सत्संग और नामदान कार्यक्रम में राजस्थान के सभी जिलों जिम्मेदार, सेवादार एवम हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। संभाग स्तर पर कार्यक्रम भंडारे चलाए गए। प्रमुख रूप से प्रमोद शर्मा, विजय शर्मा, पुष्पेंद सिंह, रामाकांत जागिड़, ओम शंकर शर्मा, कन्हैयालाल जी, अन्य सभी कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता निभाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here