अनाज मंडी में सिलसिलेवार 16 दुकानों में नकबजनी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार

0
243

जयपुर। चाकसू थाना पुलिस ने अनाज मंडी में हो रही चोरियों खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को धर-दबोचा है और उनके पास से वारदात में प्रयुक्त दो चौपहिया वाहन भी बरामद की है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने आधा दर्जन से अधिक चोरी की वारदातों का खुलासा किया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण राजर्षि राज ने बताया कि चाकसू थाना इलाके में स्थित अनाज मंडी में सिलसिलेवार 16 दुकानों में नकबजनी की वारदात का खुलासा करते हुए पुलिस ने अटल बिहारी मीणा उर्फ अजय और महेंद्र सैनी को गिरफ्तार किया है और दोनो ही आरोपित मंडावर जिला दौसा के रहने वाले है। वहीं इस वारदात में लिप्त शिवराम मीणा उर्फ मोटा और जितेन्द्र कुमार उर्फ जीतू मीना की तलाश की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here