बाइक सवार दो बदमाश छीन ले गए महिला से आईफोन

0
388

जयपुर। अशोक नगर थाना इलाके में बाइक सवार दो बदमाश एक महिला के हाथ पर झपट्टा मार कर आईफोन छीनकर ले गए। पुलिस के अनुसार आदिनाथ नगर सी स्कीम निवासी आस्था जैन ने मामला दर्ज करवाया कि वह बाजार जा रही थी। मालवीय मार्ग सी स्कीम में पीछे से बाइक सवार दो बदमाश आए और उसके हाथ पर झपट्टा मार कर आईफोन छीनकर ले गए। इस अप्रत्याशित घटना में पीडिता कुछ समझ पाती तब तक बदमाश तेज गति से बाइक चलाकर गलियों में ओझल हो गए। इस पर पीडिता ने थाने पहुंच कर मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर घटना स्थल और उसके आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here